September 16, 2024

FASTag New Rule 2024 : सरकार ने Fastag के नियमों में किया बड़ा बदलाव, नए नियम के बारे में जान लें वरना बढ़ जाएगी परेशानी

FASTag New Rule 2024

FASTag New Rule 2024 : भारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगम ( NPCI) ने नए फास्टैग में नियम लागू किए हैं। सभी फास्टैग उपयोगकर्ताओं के लिए नए नियमों का पालन करना जरूरी है। जिसके बारे में हम जानकारी लेंगे भारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगम (NPCI) ने टोल संग्रह को व्यवस्थित करने और भीड़भाड़ को कम करने तथा देश की सड़कों की सुरक्षा बढ़ाने के लिए 1 अगस्त (Fastag New Rules August 2024) से नए फास्टैग नियम लागू किए हैं। फास्टैग उपयोगकर्ताओं को टोल प्लाजा पर होने वाली संभावित असुविधाओं से बचने के लिए अपने खातों को अपडेट करना भी जरूरी हो गया है।

नियमो का पालन नहीं करने पर

फास्टैग (FASTag New Rule 2024)उपयोगकर्ताओं के लिए नए नियमों का पालन करना बहुत ही जरूरी है। जिसमे 31 अक्तूबर, 2024 तक इन नियमो का पालन नहीं करने पर टोल प्लाजा पर काफी असुविधा होगी।

नए नियमों के उदेश्य

केवाईसी पासबुक अपडेट और फास्टैग का बदलाव

फास्टैग उपयोगकर्ताओं को 31 अक्तूबर, 2024 तक तीन से पांच साल पहले जारी किए गए सभी फास्टैग के लिए अपना केवाईसी अपडेट करना होगा। एनपीसीआई के दिशा-निर्देशों के अनुसार, “1 अगस्त से, फास्टैग सेवा देने वाली सभी कंपनियों के लिए काफी व्यस्त रहने वाला होगा।” सेवा में रुकावट को लेकर परेशानी को दूर करने के लिए केवाईसी डिटेल्स (New FASTag Rules 2024) को अपडेट रखना बहुत ही जरुरी है। इसके अलावा, पांच साल से पुराने फास्टैग को बदला जाना चाहिए।

वाहन की डिटेल्स जानकारी लिंक करना

NPCI के अनुसार 1 अगस्त से सभी फास्टैग (New FASTag Rules 2024) उपयोगकर्ताओं को अपने वाहन के रजिस्ट्रेशन नंबर, चेसिस नंबर और मालिक के मोबाइल नंबर को लिंक करना होगा। जो लोग अभी कोई वाहन खरीदे है, उनके लिए खरीदने के 90 दिनों के भीतर फास्टैग पर रजिस्ट्रेशन नंबर अपडेट करना बहुत ही जरूरी है।

फोटो डालना

फास्टैग (FASTag New Rule 2024) उपयोगकर्ताओं को अपने वाहन की तस्वीरें भी अपलोड करनी होंगी। जिसमें सामने की, साइड की और फास्टैग की स्पष्ट तस्वीर शामिल होनी चाहिए।

मोबाइल नंबर लिंक करना

हर फास्टैग को गाड़ी मालिक के मोबाइल नंबर (New FASTag Rules 2024) से लिंक किया जाना चाहिए। ताकि फास्टैग प्रदाताओं और उपयोगकर्ताओं के बीच स्पष्ट और प्रभावी संचार सुनिश्चित हो सके।

डेटा बेस वेरिफिकेशन

फास्टैग उपयोगकर्ताओं को अपने डेटाबेस को पूरी तरह से वेरिफिकेशन (सत्यापन) करना होगा। यह सुनिश्चित करना होगा कि हर फास्टैग से जुड़े डिटेल्स भारत की राष्ट्रीय वाहन रजिस्ट्री वाहन डेटाबेस में मौजूद जानकारी से मेल खाते हैं। सटीक और मौजूदा डेटा बनाए रखने के लिए यह सत्यापन महत्वपूर्ण है। फास्टैग (FASTag New Rule 2024) उपयोगकर्ता इन नए नियमो का पालन करके पूरे देश में टोल संग्रह की दक्षता और प्रभावशीलता में सुधार करने में मदद कर सकते हैं। जिससे यात्रा का अनुभव ज्यादा सुगम और सुविधाजनक हो सकता है।

Leave a Reply