April 27, 2024

वनडे हिस्ट्री की ये 4 सर्वश्रेष्ठ पारियां, ऑस्ट्रेलियन खिलाडी ग्लेन मैक्सवेल ने तो कपिल देव की याद दिला दी

ICC World Cup 2023

ICC World Cup 2023 : ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर ग्लेन मैक्सवेल ने विश्व कप 2023 में अफगानिस्तान टीम के खिलाफ मैच में 7 विकेट गिरने के बाद ऑस्ट्रेलिया को न केवल आश्चर्यजनक जीत दिलाई, बल्कि अपना भी नाम उस खास लिस्ट में दर्ज करा दिया, इस मुकाबला को शायद ही कोई भूल पाए। ग्लेन मैक्सवेल दोहरा शतक जड़ते हुए वनडे क्रिकेट की सर्वश्रेष्ठ पारियों में अपना नाम सबसे ऊपर दर्ज करवा लिया है।

क्रिकेटर ग्लेन मैक्सवेल ने विश्व कप 2023 के रोमांचक मैच में अफगानिस्तान के खिलाफ मुकाबला में नाबाद 201 रन की पारी खेली, जिससे पांच बार की चैंपियन टीम सेमीफाइनल में पहुंच गई। क्रिकेटर ग्लेन ने ऑस्ट्रेलिया के 292 रनों के विजय लक्ष्य को 91 रनों पर 7 विकेट गिर जाने के बाद संघर्ष करते हुए पहुंचाया।

Also Read : ये हैं दुनिया की टॉप 10 बड़ी कंपनियां, भारत की कोई कंपनी नहीं

उन्होंने कप्तान कमिंस (12 रन) के साथ 8वें विकेट के लिए 202 रनों की अविजित साझेदारी करके 19 गेंद शेष रहते जीत हासिल कर ली। इसमें कोई शक नहीं कि यह पारी वाकई (ICC World Cup 2023) में बहुत ही महान और आश्चर्यजनक है। ऐसी पारी वर्षों में कभी कभी देखने को मिलती है। आइए जानते हैं उन 3 क्रिकेट पारियों के बारे में, जिन्हें वनडे की सर्वश्रेष्ठ में शामिल किया जा सकता है…

भारतीय क्रिकेटर कपिल देव की 175 रनों की पारी

एकदिवसीय पारियों में से याद की जाने वाली भारतीय पूर्व क्रिकेटर कपिल देव की नाबाद 175 रन की पारी थी जिसने भारत को विश्व कप के तीसरे सत्र में जिम्बाब्वे (ICC World Cup 2023) पर 17 रन से जीत दिलाई थी। छठे नंबर पर बल्लेबाजी करने आए कप्तान कपिल ने ट्यूनब्रिज वेल्स में 138 गेंदों में 16 चौकों और 6 छक्कों की मदद से अपनी तूफानी पारी खेलकर भारत को खिताब की दौड़ में बनाए रखा।

अफ्रीकी खिलाडी हर्षल गिब्स की वो 175 रनों वाली पारी

दक्षिण अफ्रीका के क्रिकेटर हर्शल गिब्स ने ऑस्ट्रेलिया के साथ एक ऐतिहासिक वनडे मैच में 111 गेंदों में 175 रन बनाकर रिकॉर्ड बुक में अपना नाम दर्ज कराया, जिसमें जोहानिसबर्ग में 99.5 ओवरों के गहन नाटक में 872 रन बनाए। द्विपक्षीय सीरीज के पांचवें और निर्णायक मैच में ऑस्ट्रेलिया ने कप्तान रिकी पोंटिंग की 105 गेंदों में 164 रनों की पारी की बदौलत 50 ओवरों में 434-4 का रिकॉर्ड स्कोर बनाया था।

ग्लेन मैक्सवेल की तूफानी पारी (ICC World Cup 2023)

क्रिकेट विश्वकप 2023 में ग्लेन मैक्सवेल ने नाबाद 201 रनों की पारी खेलकर क्रिकेट फैंस के बीच इस बात की बहस छेड़ दी कि आखिर कौन सी पारी सबसे महान और आश्चर्यजनक है। क्रिकेटर ग्लेन मैक्सवेल की छमता के बारे में हर क्रिकेट प्रेमियों को पता है, लेकिन उन्होंने जो अफगानिस्तान के खिलाफ किया वह अद्भुत है, अकल्पनीय है और उस पारी ने पूर्व भारतीय खिलाडी कपिल देव की यादें ताजा कर दीं।

Leave a Reply