April 20, 2024

OnePlus Nord : वनप्लस का सबसे सस्ता फोन भारत में लॉन्च, जानें फीचर्स

OnePlus Nord

OnePlus Nord : वनप्लस ने अपने सस्ते स्मार्टफोन OnePlus Nord CE 2 5G को भारत में लॉन्च कर दिया है। फोन के साथ OnePlus TV Y1S सीरीज भी लॉन्च हुई है। OnePlus Nord CE 2 5G में मीडियाटेक Dimensity 900 प्रोसेसर दिया गया है। इसके अलावा फोन में ट्रिपल रियर कैमरा दिया गया है। जिसमें प्राइमरी लेंस 64 मेगापिक्सल का है। OnePlus Nord CE 2 5G के साथ 65W की सुपर VOOC फास्ट चार्जिंग भी मिलेगी।

OnePlus Nord CE 2 5G की कीमत


वन प्लस नॉर्ड CE 2 5G के 6 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज की कीमत 23,999 रुपये रखी गई है। वहीं 8 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज की कीमत 24,99 रुपये है। फोन को बहामा ब्लू और ग्रे मिरर कलर में 22 फरवरी से अमेजन से खरीदा जा सकता है।

Read Also : iPhone 13 जैसा नजर आता है ये स्मार्टफोन! कीमत 6000 से शुरू, जानें फीचर्स और उपलब्धता

OnePlus Nord CE 2 5G की स्पेसिफिकेशन


इस स्मार्टफोन में (OnePlus Nord) एंड्रॉयड 11 आधारित OxygenOS 11 दिया गया है। इसके अलावा इसमें 6.43 इंच की 1080×2400 फुल एचडी प्लस फ्लुइड एमोलेड डिस्प्ले मिलेगी. जिसका रिफ्रेश रेट 90Hz है। डिस्प्ले के साथ sRGB और डिस्प्ले P3 कलर गोमट का भी सपोर्ट है।

डिस्प्ले के साथ HDR10+ का भी सर्टिफिकेशन मिला है। इस पर गोरिल्ला ग्लास 5 का प्रोटेक्शन भी दिया गया है। OnePlus Nord CE 2 5G में मीडियाटेक Dimensity 900 प्रोसेसर, ग्राफिक्स के लिए ARM Mali-G68 GPU, 8 जीबी रैम LPDDR4X और 128 जीबी की स्टोरेज है।

Read Also : Realme ला रहा हड़कंप मचा देने वाला 5G Smartphone, पहली झलक देखते ही कहेंगे- क्रेजी किया रे…

Camera


फोन में तीन रियर कैमरे हैं जिनमें प्राइमरी लेंस 64 मेगापिक्सल का है। जिसका अपर्चर f/1.7 और पिक्सल साइज 0.7 माइक्रोमीटर है। दूसरा लेंस 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल और तीसरा लेंस 2 मेगापिक्सल का मैक्रो है। दोनों लेंस के साथ इलेक्ट्रॉनिक इमेज स्टेबलाइजेशन मिलेगा। सेल्फी के लिए फोन में 16 मेगापिक्सल का Sony IMX471 कैमरा दिया गया है।

Battery (OnePlus Nord)


इस स्मार्टफोन में कनेक्टिविटी के लिए 5G, 4G LTE, Wi-Fi 6, ब्लूटूथ 5.2, NFC, GPS और A-GPS के साथ 3.5mm का हेडफोन जैक है। फोन में टाईप-सी पोर्ट है। इसमें 4500mAh की बैटरी है जिसके साथ 65W SuperVOOC की फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट है। फोन का वजन 173 ग्राम है।

Leave a Reply