September 8, 2024

Soaked Gram Benefits : चीते जैसी फुर्ती और घोड़े जैसी ताकत चाहिए तो भिगोकर खाएं 2 चीज, 1 महीने में बनेगा जबरदस्त बॉडी

Soaked Gram Benefits Bhige badam aur chana khane ke fayde

Soaked Gram Benefits : अगर आपको भी शरीर की ताकत बढ़ाने और बीमारियों से खुद को बचाना चाहते हैं तो आपको रोजाना भीगे बादाम और चने खाने चाहिए, यह दोनों चीजें पोषक तत्वों का खजाना हैं। हमेशा थकान और कमजोरी महसूस करते हैं, आप थोड़ा सा काम करके थक जाते हैं, आपके घुटनों और जोड़ों में दर्द रहता है, आपकी हड्डियां कमजोर हो रही हैं, आपको कमजोरी से चक्कर आता है, आपके शरीर में खून नहीं बन रहा है, हड्डियों से कट-कट की आवाज आती है, आपका हमेशा सोने या आराम करने का मन करता है?

भीगे हुए बादाम और चने

अब समय आ गया है कि आपको अपनी डाइट में दो चीजें बादाम और चना शामिल करना शुरू कर देना चाहिए। भीगे हुए बादाम और चने दोनों ही स्वास्थ्य के लिए बेहद फायदेमंद होते हैं। इन्हें भिगोकर खाने से आपको ज्यादा फायदा मिलता है क्योंकि भिगोने से इनके पोषक तत्व बढ़ जाते हैं और आसानी से अवशोषित हो जाते हैं।

डाइटीशियन शिखा अग्रवाल शर्मा का सलाह

न्यूट्रिशनिस्ट और डाइटीशियन (Nutrition & Dietetics) शिखा अग्रवाल शर्मा ने बताया की, बादाम और चने में आयरन, कैल्शियम और प्रोटीन सभी तरह के जरूरी पोषक (Bhige badam aur chana khane ke fayde) तत्व पाए जाते हैं, जो शरीर के बेहतर कामकाज के लिए जरूरी हैं। चलिए जानते हैं इनके सेवन से शरीर को क्या-क्या लाभ होते हैं।

भीगा चना खाने का फायदे

  • पाचन तंत्र (Digestive System) रहता है दुरुस्त
  • डायबिटीज में सहायक
  • हड्डियों को मजबूत बनाते हैं
  • बीपी (Blood Pressure) रहता है कंट्रोल

भीगा बादाम खाने का फायदा

  • एनर्जी लेवल बढ़ता है
  • दिल के लिए अच्छे
  • दिमाग बनता है तेज
  • वजन घटाने (Weight Loss) में सहायक
  • कैल्शियम का पावरहाउस

बादाम और चना एक साथ खाने के फायदे

  • मिलेगा पूरा पोषण
  • ताकत और ऊर्जा का बेजोड़ खजाना
  • वजन घटाने में मदद
  • पाचन तंत्र को स्वस्थ रखते हैं स्वस्थ

कब खाना हैं बादाम और चने

रात को सोने से पहले बादाम और चने (Soaked Gram Benefits) को पानी में भिगो दें। सुबह उठकर इनका छिलका उतारकर खाली पेट खाएं। आप इन्हें दही, सलाद या अन्य व्यंजनों में भी मिलाकर खा सकते हैं। ध्यान रहे कि जरूरत के हिसाब से खाएं क्योंकि अधिक मात्रा में सेवन करने से पाचन संबंधी समस्याएं हो सकती हैं।

Disclaimer : यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए है। यह किसी भी तरह से किसी दवा या इलाज का विकल्प नहीं हो सकता। ज्यादा जानकारी के लिए हमेशा अपने डॉक्टर से संपर्क करें।

Leave a Reply