May 8, 2024

kisan karj Mafi Yojana : सरकार इन किसानों का माफ़ करेगी 200 करोड़ का कर्ज, यहाँ देखें लाभार्थियों की लिस्ट

kisan karj Mafi Yojana

kisan karj Mafi Yojana : किसान कर्ज माफ़ी योजना का लाभ प्रदान करने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार के माध्यम से राज्य के 33 हजार किसानों की सूची तैयार की गयी है। इस सूची में शामिल किसानों का 200 करोड़ रूपये का कर्ज माफ किया जायेगा। किसानों को कर्ज से राहत देने के लिए 9 जुलाई 2017 को योगी सरकार के द्वारा इस योजना (kisan karj Mafi Yojana) का आरम्भ किया गया था।

हर वर्ष किसानों को इस योजना (kisan karj Mafi Yojana) से लाभान्वित करने के लिए राज्य सरकार के द्वारा किसानों की सूची तैयार की जाती है। जो भी पात्र किसान फसल ऋण मोचन योजना लिस्ट में शामिल होगा उन्हें कर्ज माफी का लाभ दिया जायेगा। आइये जानते है की योगी सरकार के द्वारा कौन से किसान नागरिकों के लिए यह सूची तैयार की गयी है।

Read Also : E Shram Card : अगर आपके खाते में नहीं आये है रुपये तो, ऐसे करें चेक

kisan karj Mafi Yojana


योगी सरकार के माध्यम से किसानों को कर्ज से राहत दिलाने के लिए यह योजना (kisan karj Mafi Yojana) शुरू की गयी है। जिसका लाभ राज्य के लघु एवं सीमान्त किसानो को दिया जाता है। इस योजना के अंतर्गत किसानों के बोझ को कम करने के लिए 1 लाख रूपये का कर्ज माफ किया जाता है। योगी सरकार की इस योजना के अंतर्गत अभी तक राज्य में 86 लाख किसानों के कर्ज को माफ़ किया गया है।

इसी के साथ 33 हजार से अधिक किसानो के कर्ज को माफ़ करने के लिए नई सूची तैयार की गयी है। सरकार इस तैयार की गयी लिस्ट के आधार पर किसानों के ऊपर से 200 करोड़ रूपये के कर्ज का बोझ कम करने में मदद करेगी। किसानों के द्वारा फसलों के हेतु लिए गए वित्तीय बोझ को कम करने के लिए यह एक विशेष योजना (kisan karj Mafi Yojana) है जो किसानों के लिए संचालित की गयी है।

Read Also : PMSYM : 18 से 40 साल के लोगों को हर महीने मिलेंगे तीन हज़ार, तुरंत कराएं रजिस्ट्रेशन

यूपी कर्ज माफ़ी योजना यहाँ देखें लाभार्थियों की लिस्ट

  • किसान कर्ज माफ़ी योजना में लाभार्थियों की लिस्ट चेक करने के लिए किसान ऋण मोचन योजना की आधिकारिक वेबसाइट में विजिट करें।
  • वेबसाइट के होम पेज में ऋण मोचन की स्थिति देखें के विकल्प में क्लिक करें।
  • अब स्टेटस चेक करने के लिए आपके सामने पेज खुल जायेगा।
  • यहाँ आपको पूछी गयी सभी प्रकार की जानकारी को दर्ज करना है।
  • जैसे-खाते का प्रकार, बैंक नाम, जिला, ब्रांच, किसान क्रेडिट कार्ड संख्या, मोबाइल नंबर आदि सभी जानकारी सही से भरने के बाद कैप्चा कोड भरें और सबमिट के बटन पर क्लिक करें।
  • अब आपके सामने किसान ऋण मोचन योजना की लाभार्थी सूची प्रदर्शित होगी।
  • इस सूची में व्यक्ति अपना नाम चेक कर सकते है।
  • इस प्रकार यूपी किसान ऋण मोचन योजना में स्टेटस चेक करने की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।

Leave a Reply