April 27, 2024

एप्पल कंपनी देगा बड़ा सरप्राइज, ला रहा फोल्डेबल डिवाइस, सैमसंग, वनप्लस की होगी छुट्टी?

Apple Foldable iPhone

Apple Foldable iPhone : एप्पल कंपनी जल्द अपने फैंस को बड़ा सरप्राइज देने वाला है। कंपनी अपने पहले फोल्डेबल डिवाइस को जल्द लॉन्च करने वाली है। एप्पल का यह डिवाइस अभी डेवलपमेंट फेज में है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, एप्पल ब्रांड का यह फोल्डेबल डिवाइस बड़ी स्क्रीन के साथ आ सकता है। यह फोल्डेबल डिवाइस स्मार्टफोन होगा या टैबलेट फिलहाल कंफर्म नहीं है। कुछ समय पहले भी एप्पल के फोल्डेबल टैबलेट के बारे में जानकारी सामने आई थी। एप्पल के इस फोल्डेबल डिवाइस में 7 या 8 इंच का डिस्प्ले मिल सकता है।

साल 2026 तक हो सकता लॉन्च!

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, एप्पल कंपनी के इस फोल्डेबल डिवाइस में 7 से 8 इंच का डिस्प्ले मिलेगा। रिपोर्ट में दावा किया गया है कि यह फोल्डेबल डिवाइस स्मार्टफोन हो सकता है। इस फोल्डेबल स्मार्टफोन या टैबलेट को 2026 या 2027 में लॉन्च किया जा सकता है।

यह भी पढ़े : लॉन्च से पहले सडको पर दौड़ती दिखी नई Maruti Swift, मिलेंगे ये धांसू फीचर्स

Apple Foldable iPhone

इससे पहले भी एक रिपोर्ट सामने आई थी उस रिपोर्ट में दावा किया गया था कि एप्पल का फोल्डेबल स्मार्टफोन iPad Mini को रिप्लेस कर सकता है। यह 8.3 इंच के लिक्विड रेटिना LCD IPS डिस्प्ले के साथ आता है। इसमें A15 Bionic प्रोसेसर मिलता है। एप्पल ने iPad Mini के लेटेस्ट वर्जन को 2021 में लॉन्च किया था। इसे दो स्टोरेज ऑप्शन – 64GB और 256GB में पेश किया गया था और इसे पिंक, पर्पल स्टारलाइट और स्पेस ग्रे कलर ऑप्शन में खरीदा जा सकता है।

क्या iPad Mini को करेगा रिप्लेस?

एप्पल का यह नया फोल्डेबल डिवाइस मिनी आईपैड को रिप्लेस कर सकता है। इतना ही नहीं, एप्पल कंपनी के इस फोल्डेबल डिवाइस में iPad Mini के मुकाबले बड़ा अपग्रेड देखने को मिल सकता है। फोल्डेबल डिवाइस में OLED डिस्प्ले पैनल का इस्तेमाल किया जा सकता है।

इसके अलावा यह 8.7 इंच की बड़ी स्क्रीन के साथ आ सकता है। एप्पल से पहले Samsung, OnePlus, Google, Xiaomi जैसे ब्रांड्स ने अपने फोल्डेबल स्मार्टफोन मार्केट में उतारे हैं। ऐसे में एप्पल इन सभी ब्रांड्स को अपकमिंग फोल्डेबल डिवाइस से टक्कर दे सकता है।

Leave a Reply