April 25, 2024

Mukhyamantri Kanya Utthan Yojana : आवेदन प्रक्रिया, जरुरी दस्तावेज, कितना मिलेगा लाभ

Mukhyamantri Kanya Utthan Yojana 2023

Mukhyamantri Kanya Utthan Yojana : सरकार द्वारा लड़कियों के सशक्तिकरण के लिए निरंतर प्रयास किए जाते हैं। इसके लिए सरकार द्वारा कई सारी योजनाएं आरंभ की जाती हैं। आज हम आपको बिहार सरकार द्वारा आरंभ की गई ऐसी ही एक योजना से संबंधित जानकारी प्रदान करने जा रहे हैं जिसका नाम मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना है। इस आर्टिकल में आपको इस योजना से संबंधित सभी महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी। जैसे कि मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना क्या है?, इसके लाभ, उद्देश्य, पात्रता, विशेषताएं, महत्वपूर्ण दस्तावेज, आवेदन.

क्या हैं मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना

बिहार सरकार (Bihar Government) द्वारा यह मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना 2023 योजना शुरू की गई है। मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना के माध्यम से राज्य सरकार राज्य में रहने वाले गरीब परिवारों की कन्याओं के आर्थिक एवं शैक्षणिक विकास के लिए आर्थिक सहायता प्रदान करेगी। बिहार सरकार द्वारा शुरू की गई योजना के माध्यम से राज्य की कन्याओं को ग्रेजुएशन तक की शिक्षा पूर्ण करने के लिए 50,000 रूपये की धनराशि प्रदान की जाएगी जो की कन्याओं के जन्म से लेकर उनकी ग्रेजुएशन की शिक्षा पूरी करने तक मिलेगी।

यह भी पढ़े : केंद्र सरकार इन लोगों को दे रही 50,000 से लेकर 10 लाख रुपये, जानें कैसे आप भी ले सकते हैं फायदा?

राज्य की 1.50 करोड़ कन्याएं इस योजना का लाभ ले सकेंगी। और साथ ही यह भी जान लें की योजना के तहत एक परिवार की केवल 2 कन्याओं को ही लाभ मिलेगा। Mukhyamantri Kanya Utthan Yojana का लाभ एक परिवार की केवल 2 बेटियां ही उठा सकती है। इस योजना के अंतर्गत सेनेटरी नैपकिन खरीदने के लिए तथा यूनिफॉर्म खरीदने के लिए भी सरकार द्वारा धनराशि प्रदान की जाएगी।

स्कीम का नाममुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना
किसके द्वारा शुरू की नितीश कुमार
विभागमहिला कल्याण विभाग
अप्पिकेशन डेटकभी भी आवेदन कर सकते हैं।
लक्ष्यबिहार की लड़कियों का सशक्तिकरण।
लाभार्थीराज्य की लड़किया
योजना का प्रकारबिहार सरकार योजना (Bihar Government Scheme)
आवेदन का प्रकारऑनलाइन
आधिकारिक वेबसाइटhttp://edudbt.bih.nic.in

मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना का उद्देश्य

कन्या उत्थान योजना का मुख्य उद्देश्य बिहार की कन्याओं को उच्च शिक्षा लेने के लिए प्रोत्साहित करने का है। इस योजना के माध्यम से बिहार की कन्याओं को स्नातक डिग्री प्राप्त करने तक किस्तों में धनराशि प्रदान की जाएगी। जिससे कि वे शिक्षा की तरफ प्रोत्साहित होंगी। इस योजना के माध्यम से सभी कन्या सशक्त बनेंगी तथा संपूर्ण राज्य का शिक्षा के क्षेत्र में विकास होगा। इस योजना के माध्यम से उन सभी माता-पिता को आर्थिक सहायता भी प्राप्त होगी जो अपनी बेटियों को पढ़ाने के लिए धनराशि नहीं जुटा पाते।

स्कीम के तहत इतनी लड़कियों को मिला लाभ

मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना (Mukhyamantri Kanya Utthan Yojana) के अंतर्गत 1.50 लाख कन्याओं को लाभ पहुंचेगा। पिछले साल इस योजना के अंतर्गत 1.40 लाख आवेदन आए थे जिनमें से लगभग 84344 कन्याओं को प्रोत्साहन राशि प्रदान कर दी गई है। बाकी बची हुई आवेदनों को विश्वविद्यालयों में आवेदन में खामियां होने के कारण वापस कर दिया गया है। इन खामियों का संशोधन करके बचे हुए लाभार्थियों को भी इस योजना के अंतर्गत लाभ पहुंचाया जाएगा। इस वर्ष मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना के अंतर्गत 300 करोड़ रुपए का प्रावधान रखा गया है।

यह भी पढ़े : किसानों को बड़ा तोहफा! केंद्र सरकार दे रही पूरी 3 लाख का फायदा, जानें किन लोगों के खाते में आएगा पैसा?

Mukhyamantri Kanya Utthan Yojana के फायदे

  • बिहार सरकार (Bihar Government) द्वारा राज्य की कन्याओं को उच्च शिक्षा के लिए प्रोत्साहित करने के लिए आरंभ किया गया है।
  • इस योजना के अंतर्गत लगभग ₹50000 की धनराशि स्नातक डिग्री प्राप्त करने तक राज्य की कन्याओं को प्रदान की जाएगी।
  • यह धन राशि कन्याओं को उनके जन्म से लेकर स्नातक डिग्री प्राप्त करने तक किस्तों में प्रदान की जाएगी।
  • Kanya Utthan Yojana का लाभ किसी भी धर्म, जाति, समुदाय की बेटियां उठा सकती हैं।
  • योजना के माध्यम से बाल विवाह में रोक आएगी।
  • सभी कन्या शिक्षा प्राप्त करने के लिए प्रोत्साहित होंगी।
  • मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना के माध्यम से राज्य की कन्या सशक्त बनेंगी।
  • योजना के माध्यम से सभी राज्य की बालिकाओं का उच्च शिक्षा के क्षेत्र में भविष्य उज्जवल बनेगा तथा वे आत्मनिर्भर बनेंगी।

आवेदन हेतु जरुरी डॉक्यूमेंट

  • आधार कार्ड (Aadhaar Card)
  • बैंक अकाउंट पासबुक (Bank Account Passbook)
  • इण्टर का अंकपत्र (Inter Certificate)
  • स्नात्तक का अंकपत्र।
  • पासपोर्ट साइज फोटो(Passport Size Photo)
  • फ़ोन नंबर(Mobile Number)
  • मूल निवास प्रमाण पत्र (Residential Certificate)

योजना में कौन कर सकता आवेदन

आप बिहार राज्य के रहने वाले हैं, परिवार में कोई भी कन्या है तो आप भी योजना के तहत आवेदन कर सकते हैं लेकिन आवेदन करने से पहले आपको योजना (Mukhyamantri Kanya Utthan Yojana) में आवेदन करने के लिए पात्रता से संबंधित जानकारी प्राप्त कर लेनी होगी। क्या है योजना की पात्रता।

  • योजना के तहत केवल राज्य की कन्यायें ही कर सकती हैं। वो भी तभी जब वह राज्य की मूल निवासी हो।
  • आवेदक कन्या का बैंक खाता Aadhaar card से लिंक हो।
  • कन्या उत्थान योजना के तहत क परिवार से केवल 2 ही कन्याओं को लाभ मिल सकता है।
  • विवाहित कन्यायें योजना की पात्र नहीं होंगी।

कन्या उत्थान योजना का ऑनलाइन आवेदन कैसे करे!

  • सबसे पहले आपको ई कल्याण पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • होम पेज पर आपको मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना-मुख्यमंत्री बालिका (माध्यमिक +2) प्रोत्साहन योजना के लिए आवेदन करें (Link-1) या फिर  (Link-2) के लिंक पर क्लिक करना होगा।
  • अब आपको Click Here To Apply के लिंक पर क्लिक करना होगा।
  • इसके पश्चात आपको अपना रजिस्ट्रेशन नंबर, टोटल ऑब्टेंड मार्क्स तथा कैप्चा कोड दर्ज करना होगा।
  • फिर आपके सामने एप्लीकेशन फॉर्म खुलकर आएगा।
  • आपको इस Application Form में पूछी गई सभी जानकारी ध्यान पूर्वक भरनी होगी।
  • इसके पश्चात आपको सभी महत्वपूर्ण दस्तावेजों को अटैच करना होगा।
  • अब आपको Submit के बटन पर क्लिक करना होगा।

ऐसे करे लॉगिन (Mukhyamantri Kanya Utthan Yojana)

  • ई कल्याण की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • अब आपके सामने होम पेज खुल कर आएगा।
  • होम पेज पर आपको दो लिंक दी होंगी जो कि कुछ इस प्रकार है।
  • Link 1(For StudentRegistration and Login Only)
  • Link 2 (For Student Registration and Login Only)
  • आप इन दोनों में से किसी भी लिंक पर क्लिक कर सकते हैं।
  • अब आपके सामने एक नया पेज खुल कर आएगा जिसमें आपको अपनी User ID, Paasword तथा Captcha Code दर्ज करना होगा।
  • अब आपको Login के बटन पर क्लिक करना होगा।

आवेदन का स्टेटस कैसे चेक करे ?

आपको E Kalyan Portal की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। अब आपके सामने होम पेज खुलकर आएगा। होम पेज पर आपको मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना-मुख्यमंत्री बालिका प्रोत्साहन योजना (Mukhyamantri Kanya Utthan Yojana) के लिए आवेदन करें (Link-1)के लिंक पर क्लिक करना होगा। इसके पश्चात आपको क्लिक हियर टू व्यू एप्लीकेशन स्टेटस के लिंक पर क्लिक करना होगा। अब आपके सामने एक नया पेज खुल कर आएगा जिसमें आपको अपना Registration Number दर्ज करना होगा। अब आपको Search के बटन पर क्लिक करना होगा।

यह भी पढ़े : KCC Loan : किसान क्रेडिट कार्ड योजना 2023, How To Online Apply KCC Online?

Mukhyamantri Kanya Utthan Yojana का पेमेंट स्टेटस कैसे चेक करे

  • पहले आपको E Kalyan की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। अब आपके सामने होम पेज खुल कर आएगा।
  • होम पेज पर आपको दो लिंक दी होंगी।
  • लिंक 1 (फॉर स्टूडेंट रजिस्ट्रेशन एंड लॉगइन ओनली)
  • लिंक 2 (फॉर स्टूडेंट रजिस्ट्रेशन एंड लॉगइन ओनली)
  • आप किसी भी एक लिंक पर क्लिक कर सकते हैं।
  • उसके बाद आपको पेमेंट डन इंफॉर्मेशन के सामने दिए गए क्लिक हियर टू व्यू पर क्लिक करना होगा।
  • नया पेज खुल कर आएगा जिसमें आपको Univercity तथा Student Name दर्ज करना होगा।
  • अब आपको View के बटन पर क्लिक करना होगा।

Leave a Reply