March 28, 2024

टाटा की कार में Tesla जैसा कमाल का फीचर, बिना ड्राइवर चलेगी कार, जानिए कैसे करेगा काम

Tata Avinya

Tata Avinya : टाटा मोटर्स ने अपनी नई कॉन्सेप्ट कार Tata Avinya को पेश कर दिया है। कंपनी ने आज इस कार की पहली झलक पेश की है। अविन्या को 2025 तक भारतीय बाजार में लॉन्च किया जा सकता हे। कंपनी ने इस कार को नए इलेक्ट्रिक व्हीकल प्लेटफॉर्म पर तैयार किया है।

कंपनी ने इस कार से जुड़ी कई अहम जानकारियों का भी खुलासा किया है। ये इलेक्ट्रिक कार 30 मिनट की चार्जिंग पर 500 किमी की रेंज देती है। कार की सबसे बड़ी खूबी इसकी रिवॉल्विंग ड्राइवर और फ्रंट पैसेंजर सीट है। ये दोनों सीटें 360 डिग्री घूम सकती हैं। 

Read Also : नए अंदाज में बेहतर फीचर्स के साथ आ रही है New Mahindra Bolero, देखें क्या कुछ है खास

Tata ने बताया Avinya का अर्थ 

कॉन्सेप्ट कार को पेश करते हुए कंपनी (Tata Motors) ने इसका नाम अविन्या (Avinya) रखे जाने के पीछे का कारण भी बताया। टाटा मोटर्स के एमडी शैलेष चंद्र ने कहा कि ये संस्कृत भाषा से लिया गया शब्द है। इसका मतलब इनोवेशन होता है। साथ ही इस नाम में IN भी आता है। जो भारत की पहचान है।

साइंस फिक्शन फिल्म की कार लगती है Tata Avinya

टाटा अविन्या का डिजाइन किसी साईफाई फिल्म की कार जैसा दिखाई देता है। इसे काफी फ्यूचरिस्टिक बनाया गया है। इसे सिंपल और कॉम्पैक्ट रखा गया है। इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि कार के स्टीयरिंग व्हील पर एक टच पैनल दिया गया है और इसी से कार के पूरे फीचर्स कंट्रोल होते हैं। हर यात्री के हेडरेस्ट पर स्पीकर दिए गए हैं, जिससे उसे संगीत सुनते वक्त पर्सनलाइज एक्सपीरिएंस हो।

Read Also : Tata की इस एसयूवी ने Hyundai Creta के उड़ाए होश, लुक और फीचर्स देख बन जाएगें दीवानें

बड़ी विंडस्क्रीन और खूबसूरत टायर

टाटा अविन्या के बारे में एक और खास बात ये है कि इसका लुक एक प्रीमियम हैचबैक जैसा दिखता है, लेकिन इसकी फंक्शनैलिटी एक MPV की तरह है और इसे एक SUV क्रॉसओवर के तौर पर तैयार किया गया है। टाटा अविन्या की विंड स्क्रीन काफी बड़ी है। ये सनरूफ के साथ ऐसे मर्ज होती है,जिससे लगता है कि ये पूरी एक ही स्क्रीन है। वहीं इसके एलॉय व्हील कुछ-कुछ टाटा कर्व के व्हील का ही टच लिए हुए हैं, लेकिन उसके फ्लॉवर डिजाइन से अलग हैं।

Tata Avinya होगी AI कनेक्टेड कार

इस कार (Tata Ev) की झलक दिखाते वक्त टाटा सन्स के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन ने कहा कि असल में फ्यूचर की कारों के लिए सॉफ्टवेयर सबसे अहम होगा। ये AI, मशीन लर्निंग पर बेस्ड होगा। ऐसे में अंदाजा लगाया जा सकता है कि नई टाटा अविन्या में कनेक्टेड कार के कई फीचर्स होंगे।

Leave a Reply