May 4, 2024

YouTube Monetization Rules 2023 : YouTubers की हुई मौज, अब इतने काम सब्सक्राइबर्स से भी कमा सकते हैं पैसे ?

YouTube Monetization Rules 2023

YouTube Monetization Rules 2023 : यदि आप भी एक YouTube कंटेंट क्रिएटर्स हैं और कमाई को लेकर परेशान हैं तो आपके लिए गुड न्यूज है। अब आपको अपने YouTube को चैनल के मोनेटाइजेशन को लेकर चिंता करने की जरूरत नहीं हैं, क्योंकि अब आपका YouTube चैनल 500 चैनल सब्सक्राइबर्स होने पर भी मोनेटाइज हो सकता है। कंपनी ने इसके लिए नियमों में बड़ा बदलाव किया है। पहले चैनल मोनेटाइजेशन कराने के लिए कम से कम 1000 सब्सक्राइबर्स की जरूरत होती थी।

छोटे क्रिएटर्स को होगा फायदा

नए नियम में बदलावों के साथ यूट्यूब की कोशिश छोटे और नए क्रिएटर्स को मौका देने की है। कंपनी ने बताया है कि यूट्यूब पार्टनर प्रोग्राम का हिस्सा बनने के लिए अब मौजूदा लिमिट और शर्तों में बदलाव किया जा रहा है। कंटेंट मॉनिटाइज करने के लिए अब तक जो मिनिमम सब्सक्राइबर और वॉचटाइम लिमिट थी, उसे घटा दिया गया है। अब तक चैनल पर कम से कम 1000 सब्सक्राइबर्स और 4000 घंटे का वॉचटाइम होने की लिमिट तय की गई थी।

यह भी पढ़े : ChatGPT देगा आपको बड़ा फायदा! जानकारों ने बताया सीक्रेट, आप भी कर सकते हैं अंधाधुंध कमाई

500 सब्सक्राइबर्स से कमाई शुरू (YouTube Monetization Rules 2023)

पहले, यूट्यूब पार्टनर प्रोग्राम में शामिल होने और अपने कंटेंट को मोनेटाइज कराने के लिए क्रिएटर्स को कई मानदंडों को पूरा करना पड़ता था। लेकिन अब नए नियम के तहत, क्रिएटर्स को पात्र होने के लिए केवल 500 सब्सक्राइबर्स की आवश्यकता होगी, जो कि पिछली आवश्यकता का आधा है। वहीं यूट्यूब ने 4000 वॉच आवर को भी कम करके 3000 वॉच आवर कर दिया है। यानी अब एक साल में 3000 वॉच आवर को ही पूरा करना होगा।

नयी रूल्स के साथ हुआ बदलाव

शॉर्ट वीडियो व्यूज के लिए पहले 10 मिलियन की लिमिट तय की गई थी, जिसमें नई पॉलिसी के साथ बदलाव हुआ है। अब शॉर्ट वीडियोज पर 3 मिलियन (30 लाख) व्यूज होने पर क्रिएटर्स मॉनिटाइजेशन (YouTube Monetization Rules 2023) के लिए अप्लाई कर पाएंगे। ये बदलाव शुरू में चुनिंदा मार्केट्स में लागू किए जाएंगे, जिनमें अमेरिका, यूनाइटेड किंगडम, कनाडा, ताइवान और साउथ कोरिया शामिल हैं।

1 thought on “YouTube Monetization Rules 2023 : YouTubers की हुई मौज, अब इतने काम सब्सक्राइबर्स से भी कमा सकते हैं पैसे ?

Leave a Reply