April 30, 2024

इस सस्ती SUV की जबर्दस्त डिमांड, कीमत 6 लाख से कम, कंपनी की सेल 100% बढ़ी

Nissan Magnite

Nissan Magnite : भारत में सस्ती सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी Nissan Magnite को ग्राहकों की शानदार प्रतिक्रिया मिली है। मैग्नाइट की सफलता के जरिए ही निसान ने पिछले वित्त वर्ष में बिक्री में 100 प्रतिशत की ग्रोथ दर्ज की है। निसान इंडिया ने इस अवधि के दौरान 37,678 यूनिट्स की बिक्री की।

इसी दौरान कंपनी ने 4976 यूनिट्स एक्सपोर्ट के साथ 20 प्रतिशत की ग्रोथ दर्ज की। हालांकि, Nissan India ने मार्च में सिर्फ 3,007 यूनिट्स को बेचा, जिसके चलते बिक्री में 25 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की। निसान ने पिछले साल मार्च में 4,012 यूनिट्स की बिक्री की थी।

Read Also : 2023 Toyota Fortuner कई जबरदस्त फीचर्स के साथ करेगी भारत में एंट्री, धासू लुक के हो जाएंगे फैन

मैग्नाइट भारत में जापानी कार निर्माता का सबसे अधिक बिकने वाला मॉडल बना हुआ है। दिसंबर 2020 में लॉन्च होने के बाद से, निसान को भारत और विदेशों में मैग्नाइट एसयूवी के लिए एक लाख से ज्यादा बुकिंग मिली हैं। निसान ने हाल ही में बताया कि कि कोविड -19 महामारी और सेमीकंडक्टर की चुनौतियों के बावजूद मैग्नाइट ने 50,000 यूनिट्स का आंकड़ा पार कर लिया है। 

Nissan Magnite Price

मैग्नाइट एसयूवी की कीमत (Nissan Magnite Price) 5.76 लाख रुपये से 10.15 लाख रुपये (एक्स-शोरूम दिल्ली) है। कंपनी ने इसे दो पेट्रोल इंजन से लैस किया है: एक नैचुरली एस्पिरेटेड 1-लीटर (72PS/96Nm) और एक 1-लीटर टर्बो-पेट्रोल (100PS/160Nm) इंजन। इसमें वायरलेस एंड्रॉइड ऑटो और ऐप्पल कारप्ले के साथ 8-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, 16-इंच डुअल-टोन अलॉय व्हील, एलईडी डीआरएल के साथ एलईडी हेडलैंप और रियर वेंट्स के साथ ऑटो एसी जैसे फीचर्स हैं। (Magnite Car)

Read Also : Bolero New Model : महिंद्रा बोलेरो का नया अवतार, स्कॉर्पियो से भी ज्यादा आकर्षक डिजाइन

महिंद्रा की बिक्री 35 प्रतिशत बढ़ी (Nissan Magnite)


महिंद्रा एंड महिंद्रा ने सालाना आधार पर मार्च में 35 फीसदी की ग्रोथ की है। कंपनी ने बीते महीने गाड़ियों की 54,643 यूनिट्स बेची हैं। जबकि मार्च 2021 में 40,403 वाहन बेचे थे। कंपनी ने घरेलू बाजार में 27,603 पैसेंजर व्हीकल्स और 23,880 कमर्शियल व्हीकल्स की बिक्री की। मार्च 2022 में कंपनी का एक्सपोर्ट 3,160 यूनिट्स रहा, जो पिछले साल इसी महीने में 2,126 यूनिट्स के मुकाबले 49 प्रतिशत ज्यादा है।

Leave a Reply