April 25, 2024

नए अवतार में आ रही Bolero, इस बार जबरदस्त होगा डिजाइन, देखें और क्या होगी खासियत?

Mahindra Bolero SUV

Bolero SUV : भारतीय बाजार में ऐसी कई कारों है, जो काफी पंसद की जाती है। वही इन्हीं में से एक महिंद्रा बोलेरो भारतीय बाजार और ग्रामीण इलाकों के साथ-साथ शहरी इलाकों में भी काफी लोकप्रिय हो गई है। अब कंपनी 2023 में इस दमदार एसयूवी का फेसलिफ्ट मॉडल लॉन्च करने जा रही है। वही कई लीक रिपोर्ट में कार जानकारी सामने आई हैं। बता दें कि महिंद्रा बोलेरो कोपहले बिना किसी स्टिकर के टेस्टिंग के दौरान देखने को मिला था।

एक रिपोर्ट के मुताबिक महिंद्रा बोलेरो फेसलिफ्ट में सिर्फ कॉस्मेटिक बदलाव होंगे और तकनीकी रूप से कार पहले जैसी ही होगी। पहले जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक महिंद्रा की नई बोलेरो (Bolero SUV ) टू-कलर आउटडोर के साथ आएगी। आखिरी बार देखी गई कार लाल रंग में देखी गई थी जो चमकदार ग्रे में समाप्त हुई थी। हालांकि इस बारे में कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है।

यह भी पढ़े : भारत की 4 सस्ती इलेक्ट्रिक कार, जो सिंगल चार्ज में देती है 461 किमी रेंज

न्यू महिंद्रा बोलेरो कब होगी लॉन्च

महिंद्रा ऑटोमोटिव 2023 में नई कार लॉन्च करेगी, हालांकि अभी तक कंपनी की ओर से कोई आधिकारिक जानकारी नहीं मिली है। एसयूवी के फ्रंट में फॉग्लैम्प हाउसिंग (Bolero SUV ) दी गई है और ये टॉप मॉडल के साथ उपलब्ध होंगे।

महिंद्रा बोलेरो में क्या होगें बदलाव (Bolero SUV )

हेडलैम्प का डिज़ाइन पहले जैसा ही है लेकिन इंटीरियर डिज़ाइन में कुछ बदलाव हैं। कंपनी इस नई एसयूवी में नए फीचर्स भी जोड़ सकती है, जिसमें मॉडिफाइड डैशबोर्ड और अपहोल्स्ट्री मिल सकती है। साथ ही नई महिंद्रा बोलेरो में नए फीचर्स और मॉडिफाइड केबिन मिलेंगे।

मौजूदा मॉडल से 1.5-लीटर डीजल इंजन। महिंद्रा बोलेरो (Bolero SUV ) में मौजूदा मॉडल का 1.5-लीटर डीजल इंजन हो सकता है जो 75 बीएचपी और 210 एनएम पीक टॉर्क पैदा करता है। इस इंजन के साथ 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स दिया गया है। एआरएआई के मुताबिक यह एसयूवी एक लीटर डीजल पर 16.7 किलोमीटर तक चल सकती है। तीन सिलेंडर वाला इंजन होने के बावजूद यह इंजन पावरफुल है और कार को काफी तेज रफ्तार में लाता है।

यह भी पढ़े : नई Maruti Alto की पहली साफ-साफ फोटो देखें, पहले से बेहतर लुक और फीचर्स देख मजा आ जाएगा

नई बोलेरो की कीमत (Bolero SUV )

5 लाख से कम कीमत वाली इस फैमिली कार ने पूरे देश को बना लिया अपना दीवाना, जानिए कौन सा है मॉडल
2022 बोलेरो के अलावा, महिंद्रा एक नई पीढ़ी की स्कॉर्पियो पर भी काम कर रही है जो जल्द ही भारतीय बाजार में लॉन्च होने वाली है। कंपनी नई स्कॉर्पियो को बिल्कुल नया लुक देने जा रही है और यह नया मॉडल मौजूदा एसयूवी को रिप्लेस नहीं करेगा बल्कि दोनों स्कॉर्पियो को एक साथ बेचा जाएगा।

Leave a Reply