April 19, 2024

Xiaomi ने लॉन्च किया 20km रेंज वाला MIJIA Electric Scooter 3 Lite, देखें डिजाइन और जानें सभी फीचर्स

Xiaomi Electric Scooter

Xiaomi Electric Scooter : Xiaomi ने सबसे पहले इलेक्ट्रिक स्कूटर MIJIA M365 को सबसे पहले 2017 में लॉन्च किया था और इस स्कूटर काफी पसंद किया गया था। आकर्षक डिजाइन के अलावा यह इलेक्ट्रिक स्कूटर डेली कम्यूट के लिए अच्छा और काफी सस्ता विकल्प है। अब Xiaomi ने MIJIA Electric Scooter 3 Lite से पर्दा उठाते हुए इसे बाजार में उतार दिया। आइये, इसके कीमत से लेकर फीचर्स के बारे में आपको जानकारी देते हैं।

ई-स्कूटर इस देश में हुआ लॉन्च

MIJIA Electric Scooter 3 Lite का फ्रेम 2020 में लॉन्च किए गए Mijia Electric Scooter 1s की तुलना में ज्यादा थिन है। जानकारी के मुताबिक नया मॉडल 10mm तक पतला है और बात करें इसकी बॉडी की तो इसे एल्यूमीनियम एलॉय मैटेरियल से बनाया गया है। एल्युमिनियम बॉडी के कारण यह हल्का है और इसे कहीं भी कैरी करना बेहद आसान है।

यह भी पढ़े : नई Maruti Alto की पहली साफ-साफ फोटो देखें, पहले से बेहतर लुक और फीचर्स देख मजा आ जाएगा

डिजाइन की बात करें तो MIJIA इलेक्ट्रिक स्कूटर 3 लाइट यूजर्स को एक ऑप्टिमाइज्ड स्क्रीन कंट्रोल एक्सपीरियंस देता है। इसके अलावा नए MIJIA इलेक्ट्रिक स्कूटर में चढ़ाई की क्षमता पहले से 13 फीसदी तक ज्यादा है। इस स्कूटर में न्यू रियर डुअल पेड डिस्क ब्रेक का इस्तेमाल किया गया है।

यह भी पढ़े : 5000mAh बैटरी, 50MP कैमरा के साथ Realme का सस्ता फोन लॉन्च, देखें कीमत

20 KM रेंज वाला Xiaomi Scooter 3 Lite

स्कूटर की रेंज 20 किलोमीटर तक है। इसका मतलब है कि इसे एक बार फुल चार्ज करने के बाद इस स्कूटर के जरिए आप 20 किलोमीटर तक की दूरी तय कर सकते हैं। इसकी रेटेड पावर 250W है। टॉप स्पीड की बात करें तो इस इलेक्ट्रिक स्कूटर की टॉप स्पीड 25 किलोमीटर प्रति घंटा है। अगर आप डेली यूज के लिए एक किफायती ऑप्शन की तलाश कर रहे थे त यह आपके लिए एक बढ़िया विकल्प है।

1 thought on “Xiaomi ने लॉन्च किया 20km रेंज वाला MIJIA Electric Scooter 3 Lite, देखें डिजाइन और जानें सभी फीचर्स

Leave a Reply